बल्लभगढ़ रूट पर ट्रेन से फेंके गए 2 युवक, एक की मौत, एक एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली-बल्लभगढ़ रूट पर दो युवकों को चलती ट्रेन से फेंकने की खबर है, जिसमें से एक युवक की मौत हे गई है और एक अभी भी एम्स में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को दिल्ली-आगरा इंटरसिटी से फेंका गया है, घटना शनिवार रात 10:30-11 बजे की है, पीड़ित युवक असावटी के पास के गांव के रहने वाले हैं, जो असावटी रेलवे स्टेशन से चढ़े थे,ट्रेन मथुरा जा रही थी।
घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
पुलिस सूत्रों के मुताबिक झगड़ा सीट को लेकर हुआ था। घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications