चीखें सुनकर दौड़ी पड़ोसन, खिड़की से देखी सास-बहू के साथ खौफनाक वारदात
नवी

घर में थी सास-बहू
पनवेल के नांदगांव में मधुकर खुटले अपने परिवार का साथ रहता है। हत्या वाले दिन मधुकर खुटले व उनका बेटा विनीत खुटले किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर सीताबाई और अपर्णा दोनों घर में थे। दोपहर डे़ढ बजे के करीब खुटले परिवार के घर से मदद की चीखें सुनाई दी। चीखें सुनने के बाद पड़ोस में रहनेवाले सरीता मुकादम मदद के लिए दौड़ खुटले के घर की तरफ भागी।

तलवार से काटकर हत्या
खुटले के घर का दरवाजा बंद पाकर खिड़की के अंदर झांककर देखा तो दो लोग पीछे के रास्ते से घर से भागते हुए दिखे। घर के अंदर झांककर देखा तो सीताबाई और अपर्णा दोनों खून से लथपथ पाए गए। दोनों के गले पर तलवार से वार करके हत्या कर दी गई। इस हमले में दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी
इस घटना की जानकारी मिलते ही पनवेल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर दाखिल हुए। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications