सास की अर्थी के पास रो रही थीं, छत गिरने से 2 बहुओं की मौत

ये दोनों महिलाएं सीता देवी की बहूएं थी। इनमें से एक महिला गर्भवती भी बताई जा रही है।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में एक महिला की मौत हो जाने के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी के वक्त अचानक मकान की छत गिर जाने से परिवार की ही अन्य दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में अपनी जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं परिवार की बहू थीं, जबकि जिस महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, वह उन दोनों की सास। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और आस-पास के लोगों में दुख का माहौल है।

शुक्रवार शाम हुई सास की मौत

शुक्रवार शाम हुई सास की मौत

जानकारी के मुताबिक उदयपुर में हाथीपोल थाना क्षेत्र के चमनपुरा मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक महिला सीता देवी की मौत हो गई थी। रात में वक्त ज्यादा हो जाने के कारण परिजनों ने सुबह महिला का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। शनिवार सुबह परिजन गमगीन माहौल में सीता देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में आस-पास की महिलाएं भी इकट्ठा थी।

पहली मंजिल पर रखा था शव

पहली मंजिल पर रखा था शव

दो मंजिला मकान में महिला का शव पहली मंजिल पर रखा हुआ था। घर और आस-पास की महिलाएं भी पहली मंजिल पर सीता के शव के पास बैठी हुईं थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत गिरने से कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी दौड़े हुए आए और मलबे से महिलाओं को बाहर निकाला।

दोनों महिलाएं सीता देवी की बहूएं

दोनों महिलाएं सीता देवी की बहूएं

हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। ये दोनों महिलाएं सीता देवी की बहूएं थी। इनमें से एक महिला गर्भवती भी बताई जा रही है। एक साथ तीन महिलाओं की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

 बांस बल्ली की बनी थी छत

बांस बल्ली की बनी थी छत

पड़ोसियों ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मकान की छत बांस-बल्ली की बनी हुई थी। छत पर दो बार सीमेंट, रेत और बजरी का पक्का फर्श बनाया गया था। एक साथ अधिक महिलाओं के छत पर आ जाने से बांस-बल्ली इतना वजन नहीं सभाल पाए और छत भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे के बाद आस-पास के लोग भी शोक में डूबे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+