कामरुप में दो हफ्ते की पूर्ण Lockdown की घोषणा, असम के शहरी क्षेत्रों में लागू होगा वीकली लॉकडाउन
नई दिल्ली। असम सरकार ने तेजी से बढ़ रहे कोरोनोवायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए 28 मार्च यानी आगामी सोमवार की आधी रात से पूरे कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। असम में अब तक कुल 6370 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 3,36,091 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में यह लॉकडाउन पूरे 14 दिनों के लिए लागू होगा, लेकिन पहले की तरह लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके साथ ही पूरे असम नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा।
Weekend lockdown on Saturdays&Sundays to be enforced in urban areas in Assam. Areas falling under the jurisdiction of town committees and municipalities will come under the ambit of the weekend lockdown and will continue until further notice: Assam Minister Himanta Biswa Sarma https://t.co/zpWGPRG5DR
— ANI (@ANI) June 26, 2020

असम के स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि असम में शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया जाएगा। नगर समितियों और नगर पालिकाओं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र सप्ताहांत लॉकडाउन के दायरे में आएंगे और अगले सूचना तक लॉकडाउन जारी रहेंगे।

बुधवार को असम में कोरोनावायरस के कुल 88 नए मामले सामने आए थे
बुधवार को असम में कोरोनावायरस के कुल 88 नए मामले सामने आए थे, जिसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 6,370 हो गई है। राज्य में कुल 2400 एक्टिव केस हैं, जबकि 3958 मरीज ठीक हो गए हैं। 9 लोगों की अब तक मौत हो गई है।
Recommended Video

असम में 88 नए मामलों में अकेले कामरूप जिले में 23 केस
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम में सामने आए कुल 88 नए मामलों में अकेले कामरूप जिले में 23, सोनितपुर में 20, तिनसुकिया में 10, बक्सा में 8, करीमगंज में 7, डिब्रूगढ़ में 5, धुबरी में 4, कोकराझार और कामरूप (ग्रामीण) में 3, बिश्वनाथ और नलबाड़ी के 2-2 मामले और धेमाजी से 1 मामला सामने आए थे।

14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलेंगे
स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया, COVID-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण 28 जून की आधी रात से पूरे कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाता है. हालांकि, लॉकडाउन के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

असम के शहरी इलाकों में होगा वीकली (शनिवार-रविवार) लॉकडाउन
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक असम में शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को वीकली लॉकडाउन लागू किया जाएगा। नगर समितियों और नगर पालिकाओं के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र वीकली लॉकडाउन के दायरे में आएंगे और अगली सूचना तक यह जारी रहेगा।

असम के धुबरी जेल का एक कैदी मिला कोरोनावायरस संक्रमित
असम में संक्रमित रोगियों में एक धुबरी जेल का एक कैदी है, जो एक सड़क दुर्घटना के सिलसिले में पकड़ा गया था। दुर्घटना में संक्रमित कैदी भी घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके स्वाब के सैंपल से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। असम में किसी कैदी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गुवाहाटी सेंट्रल जेल में एक कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications