नवी मुंबई में पैराशूट से उतरने वाले दो संदिग्धों को लेकर खुलासा

मुंबई। नवी मुंबई के घंसोली इलाके में पैराशूट से कुछ संदिग्धों के उतरने का मामला सामने आया था जिसके बाद विभिन्न एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई थीं। पैराशूट से कथित तौर पर दो अज्ञात व्यक्ति नवी मुंबई के इलाके में लैंड किए थे, जिनको लेकर जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि वे विदेशी कपल थे और वे खतरनाक स्टंट कर रहे थे। महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ कई एजेंसियां इसकी जांच कर रही थीं।

two unidentified persons landed on parachute in navi mumbai, were foreign couple: probe

ये मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है जब कुछ लोगों ने दावा किया था कि घंसोली इलाके में 2 लोगों ने पैराशूट से लैंड किया था। घटना के बारे में सामने आया है कि एक महिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के 24वें फ्लोर पर गई और वहां से पैराशूट के सहारे छलांग लगा दिया। जबकि दूसरा साथी बिल्डिंग के नीचे इंतजार करता रहा। जैसे ही महिला नीचे आई, उस शख्स ने महिला को बधाई दी और इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए थे।

पुलिस ने खुलासा किया कि वे दोनों छलांग लगाने के पहले बिल्डिंग के आसपास देखे गए थे और उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। लेकिन उन दोनों को पैराशूट से छलांग लगाते देख स्थानीय लोग सहम गए थे और उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दिखाई दे रहे थे लेकिन उनकी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई थी। साल 2016 में भी इस इलाके में इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था।

उस वक्त दावा किया गया था कि पठान सूट में कुछ हथियारबंद संदिग्ध घूमते देखे गए हैं, जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे के अलावा रायगढ़ के तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। उस वक्त एजेंसियों ने कई संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था। बाद में इस ऑपरेशन को खत्म कर दिया गया था जब एजेंसियों ने इसे अफवाह करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+