कश्मीर: अवंतिपोरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, जैश आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में हुए हमले को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया, साथ ही जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद से कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है। जिसके तहत अब अवंतिपोरा पुलिस को बड़ी कामयाबी लगी है, जहां पर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक जिले में उनको कुछ संदिग्धों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से काफी सामान भी बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं, साथ ही इलाके में उनके अन्य साथियों का भी पता लगाने की कोशिश जारी है।
नगरोटा में कैसे हुए एनकाउंटर?
दरअसल गुरुवार सुबह जम्मू की ओर से एक ट्रक में छिपकर चार आतंकी कश्मीर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बन टोल प्लाजा के पास जब जवानों ने ट्रक को रोका तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जंगल की ओर भागने लगे। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने मिलकर चार आतंकियों को ढेर कर दिया। चारों आतंकी जैश के थे और पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश भी ले रहे थे। आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित सामग्री भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आगामी डीडीसी चुनाव को प्रभावित करना आतंकियों का मकसद था।












Click it and Unblock the Notifications