दोस्ती में पड़ी दो लड़कियां, मां-बाप से खुद के बचाव की लगा रही गुहार
बेंगलुरु की इन दोनों लड़कियों ने अपने परिवार वालों से खुद को बचाने के लिए मदुरै जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एमडीएलएसए) में याचिका दायर की है।
मदुरै। बेंगलुरू में रहने वाली दो लड़कियों के बीच दोस्ती का ऐसा रिश्ता बना कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ ही बगावत कर दी है। उनका कहना है कि उनके माता-पिता उनकी दोस्ती से खुश नहीं हैं और उन्हें अलग करना चाहते हैं।

अपने ही मां-बाप के खिलाफ दो लड़कियों ने की बगावत
बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय ये दोनों लड़कियां करीबी दोस्त हैं। उनके माता-पिता उनकी दोस्ती से नाराज हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों को अलग करने की कोशिश की। आखिरकार इन लड़कियों ने घरवालों के खिलाफ बगावत कर दी।
बेंगलुरु की इन दोनों लड़कियों ने अपने परिवार वालों से खुद को बचाने के लिए मदुरै जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एमडीएलएसए) में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि उनके परिवार वाले उनकी दोस्ती के विरोधी हैं और उनको अलग करना चाहते हैं।
फिलहाल दोनों लड़कियों ने कुछ दिन पहले ही अपना घर छोड़ दिया। घरवालों से बिना बताए ये दोनों लड़कियां घर से भागकर मदुरै शहर के ही एक मंदिर में पहुंची।
केंद्र से लगाई बचाव की गुहार
इन लड़कियों ने केंद्र सरकार से संरक्षण की मांग की है। मदुरै जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य पन्नीरसेल्वम ने इस बात की जानकारी दी है।
दोनों लड़कियों ने अपनी याचिका में बताया है कि वो 19 वर्ष की हैं और आपस में बेहद करीबी दोस्त हैं। हम एक साथ रहना चाहते हैं, बेंगलुरू के कॉलेज में एक साथ पढ़ाई करना चाहते हैं।
हालांकि उनके माता-पिता उनकी दोस्ती के खिलाफ हैं। उन्होंने दोस्ती नहीं तोड़ने की सूरत में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
'हमारी दोस्ती को नीचा दिखाने का अधिकार किसी को नहीं'
लड़कियों का आरोप है कि उनके माता-पिता ने दोस्ती नहीं तोड़ने की सूरत में उन पर एसिड हमले की भी धमकी दी है।
याचिकाकर्ता जो मदुरै में एक साथ रह रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि संविधान ने उन्हें एक दोस्त के रुप में साथ रहने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी उनकी दोस्ती को नीचा दिखाने का अधिकार नहीं दिया सकता।
मदुरै जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य ने बताया कि फिलहाल दोनों किशोरियों के माता-पिता को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications