नोएडा में पेड़ से लटकी मिली सगी बहनों की लाश, मां ने रिश्तेदार को बताया खूनी
नोएडा के सेक्टर 49 में दो बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सेक्टर 49 के बरोला गांव में दो सगी बहनों की लाशें मंगलवार को पेड़ से लटकी मिलीं हैं। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 49 में दो बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सेक्टर 49 के बरोला गांव में दो सगी बहनों की लाशें मंगलवार को पेड़ से लटकी मिलीं हैं। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

18 वर्षीय लक्ष्मी और 14 वर्षीय निशा बुलंदशहर निवासी भूषण वाल्मीकि की बेटियां हैं। दोनों यहां अपने परिजनों के साथ रहती थीं। मंगलवार सुबह जब लोगों ने उनकी लाश पेड़ से लटकी देखी तो फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पहली नजर में ये मामला खुदखुशी का लगा लेकिन लड़कियों की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।
मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नंदोई ने ये किया है। उनके नंनदोई ने अपने भतीजों के साथ मिलकर उनकी बेटियों को पेड़ से लटका दिया। मां ने ये भी कहा कि कुछ रिश्तेदार उन्हें घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दिया करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Shocking: सब्जी चोरी करने के आरोप में शख्स की हत्या












Click it and Unblock the Notifications