कानपुर में टायर चोर निकले दो पुलिस वाले
कानपुर। उत्तर प्रदेश की पुलिस आये दिन अपने नित नये कारनामों के लिए चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार तो यूपी की पुलिस की इस हरकत ने पुलिस को शर्मशार कर दिया है। दरअसल कानुपर के बिल्हौर में पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रक का टायर बेचते हुए चौकी इंचार्ज और सिपाही रंगे हाथों पकड़े गये हैं।

चौकी इंचार्ज और सिपाही की इस हरकत के बाद एसएसपी ने दोनों ही आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया है। दरअसल जब चौकी इंचार्ज महोदय सिपाही के साथ चोरी से टायर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़े गये तो वह सीओ से ही झगड़ा करने लगे। मौके पर मौजूद सीओ का कहना है क ट्रक के टायर ट्यूब बिल्कुल नये थे लेकिन चौकी इंचार्ज राकेश प्रताप सिंह ने इन टायरों का सौदा पुराने टायरों से बदले तय करके इसे बदलवा दिया। इस काम में सिपाही अशोक गिहार भी उनके साथ शामिल था।
सिपाही ने अपने आका के कहे अनुसार ट्रक के टायर बदल दिये। लेकिन जब इसकी शिकायत सीओ ने एसएसपी से की तो एसएसपी सुनील इमैनुअल ने दोनों ही पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजवा दिया साथ ही टायर खरीदने वाले पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications