हैदराबाद: केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। हैदराबाद स्थित इस फैक्ट्री में सोमवार रात धमाका हो गया। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Recommended Video

    Hyderabad के Telangana में Chemical Factory में Explosion, 4 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Two people die in chemical plant blast in Hyderabad

    धमाके में फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से जख्मी हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त बी के पुरुषोत्तम के मुताबिक दोनों ही मृतक कर्मचारी बिहार के रहने वाले थे। ये धमाका शहर के बीच बने जीविका लाइफ साइंसेज प्रा लि में हुआ है। पुलिस आयुक्त पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस विस्फोट के कारण का पता अभी नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धमाके के बाद लगी आग से पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने रसायन फैक्ट्री के प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+