H3N2 Influenza Virus: एच3एन2 इन्फ्लुएंजा से देश के इन दो राज्यों में 2 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एच3एन2 वायरस के कारण होने वाले इन्फ्लूएंजा से दो लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

H3N2 Influenza Virus: देश के कई राज्यों में इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच एच3एन2 वायरस से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एच3एन2 वायरस के कारण होने वाले इन्फ्लूएंजा से दो लोगों की मौत हो गई है। शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने से हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में H3N2 वायरस के अब तक लगभग 90 मामले सामने आ चुके हैं।
फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में चिंता
पिछले कुछ महीनों से देश में फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकांश संक्रमण H3N2 वायरस के कारण होते हैं, जिसे 'हांगकांग फ्लू' के रूप में भी जाना जाता है। भारत में अब तक केवल H3N2 और H1N1 संक्रमण का पता चला है। दोनों मृत व्यक्तियों में कोविड जैसे लक्षण हैं, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को संक्रमित किया। महामारी के दो साल बाद, बढ़ते फ्लू के मामलों ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है।
खांसने और छींकने से फैलता है वायरस
विशेषज्ञों के अनुसार, वायरस अत्यधिक संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और निकट संपर्क से फैलता है। इस संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टरों ने नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क लगाने समेत कोविड जैसी सावधानियों की सलाह दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) छींकने और खांसने के दौरान मुंह और नाक को ढंकने, बहुत सारे तरल पदार्थ, आंखों और नाक को छूने से बचने और बुखार और शरीर में दर्द होने पर पेरासिटामोल लेने की सलाह दी है।
कमजोर इम्यूनिटी वालों को रहना होगा सतर्क
कोरोना के बाद आए इस वायरल के चलते कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के अलावा बड़े वयस्कों और छोटे बच्चों जैसे अधिक जोखिम वाले ग्रुप के लिए संक्रमण गंभीर हो सकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हाल ही में डॉक्टरों से आग्रह किया है कि संक्रमण जीवाणु है या नहीं, इसकी पुष्टि करने से पहले मरीजों को एंटीबायोटिक्स न दें, क्योंकि वे एक प्रतिरोध विकसित कर सकते हैं।
Recommended Video
H3N2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण क्या हैं
इन्फ्लूएंजा को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इस वायरस से निपटने के लिए लोगों से खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। मेदांता के चेयरमैन डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वर्तमान में इन्फ्लूएंजा के कारण बुखार, गले में खराश खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अस्पतालों में या फिर किसी वर्क प्लेस या फिर घरों में इस तरह के संक्रमण से बचाव के लिए मरीज से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ खांसते या फिर छींकते समय मुंह में रूमाल लगाना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications