महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 6 घायल, हथियार बरामद

Recommended Video

    Maharashtra के Gadchiroli में Naxals के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि छह नक्सली घायल हैं। यह एनकाउंटर नक्सल प्रभावित इलाके गढ़चिरौली में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर कोरची तहसील के नारेकसा जंगल में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर चल रहा है, पुलिस यहां पर सर्च ऑपरेशन कर रही है। अभी तक दो शवों को बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार कुल 6 नक्सली यहां पर छिपे हुए थे। पुलिस ने बताया कि हमे खुफिया सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली थी कि यहां पर नक्सली छिपे हैं, जिसके बाद हमने यहां पर धावा बोला और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

    naxal

    बता दें कि सुरक्षाकर्मियों को एक मई को जवानों पर हुए नक्सली हमले के मास्टरमाइंड मास्कर के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन शुरू कियाा गया, इस दौरान नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमे दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह ऑपरेशन अभी जारी है, माना जा रहा है कि नक्सली भास्कर इस एनकाउंटर में घायल हो गया है। भास्कर दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी का सदस्य है। उसकी पत्नी को सुरक्षाकर्मियों ने अप्रैल माह में ढेर कर दिया था।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली नक्सल प्रभावित इलाके में आता है, यहां के जंगलों में नक्सलियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। 29 जुलाई को भी पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमे एक नक्सली महिला को पुलिस ने ढेर कर दिया था। हालांकि झाड़ी का फायदा उठाते हुए कुछ नक्सली यहां से भाग गए। लेकिन जब नक्सलियों से इलाके की तलाश की तो उन्हें एक नक्सली महिला का शव मिला, साथ ही कुछ नक्सली साहित्य भी मौके से बरामद किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+