J&K: कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे तो दो पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।

सेना के प्रवक्ता ने श्रीनगर में बताया कि, मंगलवार को सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना इलाके को घेर लिया, सुरक्षाबलों को देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। आतंकियों की ओर से की जा रही गोलाबारी का सेना के जवानों नें मुंह तोड़ जवाब दिया। मारे गए आतंकवादियों के पास से कुछ हथियार तथा गोला बारुद भी बरामद हुए हैं।
जवाबी फायरिंग में सेना के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। फिलहाल सेना का इलाके में ऑपरेशन जारी है। इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications