कोच्चि में इंडियन नेवी की सदर्न नेवल कमांड में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हैंगर का दरवाजा गिरने से दो नौसैनिकों की मौत
कोच्चि। गुरुवार की सुबह कोच्चि स्थित सदर्न नेवल कमांड में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो नौसैनिकों की मौत हो गई है। यहां पर एक हेलीकॉप्टर हैंगर नौसैनिकों पर गिर गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना में कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। सदर्न नेवल कमांड, इंडियन नेवी की ट्रेनिंग कमांड है। यहां सभी ऑफिसर्स और नाविकों को ट्रेनिंग दी जाती है। गुजरात के जामनगर, महाराष्ट्र के लोनावला, गोवा और ओडिशा में भी ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन कोच्चि की ट्रेनिंग कमांड सबसे बड़ी है।

हरियाणा और राजस्थान के थे नौसैनिक
जिन नौसैनिकों की मौत हुई है वे दोनों ही नेवी की एविएशन ब्रांच से जुड़े हुए थे। हादसा आईएनएस गरुड़ पर हुआ है और हादसे में मारे गए नौसैनिकों के नाम नवीन और अजित सिंह हैं। आईएनएस गरुड़ पर इंडियन नेवी की एयर स्क्वाड्रन 322 है। जिस समय नवीन और अजित यहां से गुजर रहे थे, उनके ऊपर हैंगर का एक दरवाजा गिर गया। दोनों घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के नेवी अस्पताल आईएनएस संजीवनी में ले जाया गया। यहां पर कई कोशिशों के बाद भी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी और सुबह करीब 9:40 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई। नवीन, हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे। उनके घर में उनकी पत्नी आरती और दो वर्ष की एक बेटी है। नवीन ने 25 जनवरी 2008 को इंडियन नेवी ज्वॉइन की थी। वहीं अजित सिंह राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। अजित सिंने 29 जुलाई 2009 को इंडियन नेवी ज्वॅाइन की थी। अजित के घर में उनकी पत्नी पार्वती और पांच वर्ष का एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications