आईआईटी छात्रों का टशन, लाखों का पैकेज छोड़ खोली चाय की दुकान

tea cup
नई दिल्‍ली। ऐसा तो पहले कभी नहीं सुना होगा कि कोई आईआईटी का छात्र जिसे लाखों रुपए का पैकेज विदेश में दिया जा रहा हो और छात्रों ने उस पैकेज को ठुकराकर एक चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया हो। 21वीं सदी में कुछ भी सत्‍य हो सकता है।

यूनाइटेड स्‍टेट में लाखों रुपए की नौकरी कर रहे दो छात्रों ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। दाेनो छात्र यूएस में एक अच्‍छी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने भारत आने का निर्णय लिया। दोनों दोस्‍तों में इस बात को भी लेकर विचार-विमर्श हुआ कि यदि भारत गए तो करेंगे क्‍या और कमाएंगे क्‍या?

‘चायोस' के नाम से एनसीआर में शुरू हुई इस चेन की देशभर में पचास अनोखे स्टोर खोलने की उनकी योजना है। ‘एक्सपेरीमेंट विद चाय' थीम पर अभी गुड़गांव और नोएडा में पांच चाय कैफे शुरू किया है और साल के अंत तक पांच और खोलने की योजना है। ‘चायोस' के संस्थापक नितिन सलूजा ने बताया कि अगले दो साल में दिल्ली-एनसीआर समेत दो अन्य शहरों में पचास चाय कैफे और शुरू करने योजना है।

इसके लिए ऐसे शहरों को लक्ष्य बनाया जाएगा, जहां युवाओं की आबादी ज्यादा है। सलूजा मुंबई आईआईटी और उनके साथी राघव वर्मा दिल्ली आईआईटी के ग्रेजुएट हैं। वर्मा बताते हैं कि ‘चायोस' में 25 फ्लेवर की चाय और स्वादिष्ट स्नैक्स हैं। इसमें पारंपरिक देसी चाय से लेकर कांगड़ा चाय और आम-पापड़ से लेकर हरीमिर्च चाय शामिल है। सलूजा का मानना है कि भारत में चाय बहुत पसंद की जाती है।

इसी के मद्देनजर अगले कुछ वर्षों में एक हजार चाय कैफे खोलने की उनकी योजना है। साथ ही अदरक-तुलसी चाय, देसी चाय, ग्रीन टी, चाय मसाला और चाय मग जैसे उत्पाद भी अपने आउटलेट पर अगले महीने से बेचने की तैयारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+