टिकरी बॉर्डर पर दो और किसानों की मौत, अब तक 9 किसानों ने गंवा दी है अपनी जान
नई दिल्ली। Two Farmers Death at Tikri Border कृषि कानूनों (Farm Laws) कि खिलाफ किसानों का आंदोलन एक महीने को पार कर गया है। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में डटे किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इस बीच टिकरी बॉर्डर से 2 किसानों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर जिले के गिलावली गांव के रहने वाले अमरीक सिंह (75) और हरियाणा के कैथल जिले के सेरहदा गांव के रहने वाले अमरपाल (32) की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई है।

टिकरी बॉर्डर पर 9 किसान गंवा चुके हैं जान
आपको बता दें कि इन दो किसानों की मृत्यु के बाद टिकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसानों की संख्या 9 हो गई है। इनमें 7 किसानों की ठंड की वजह से ही मौत हुई है। दोनों किसानों के शवों को उनके गांव पहुंचा दिया गया है। अमरपाल का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि अमरीक सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
'5-6 दिनों से टिकरी बॉर्डर पर थे अमरपाल'
इस दौरान सेरहदा गांव में अमरपाल के अंतिम संस्कार के दौरान उनके चचेरे भाई रामेश्वर ने कहा कि वो पिछले 5-6 दिनों सें टिकरी बॉर्डर पर धरने में शामिल थे। शुक्रवार शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनका निधन हो गया। अमरपाल के निधन की जानकारी कैथल पुलिस को दे दी गई है।
बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में अमरीक सिंह ने तोड़ा दम
Recommended Video
टिकरी बॉर्डर पर शनिवार को दूसरी मौत अमरीक सिंह की हुई। जिस वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें तुरंत बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जानकारी के मुताबिक, अमरीक अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ बहादुरगढ़ में नए बस स्टैंड के पास रुके हुए थे। शनिवार की सुबह अचानक वो बेहोश हो गए थे। रविवार को अमरीक सिंह का शव उनके गांव भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications