चुनावी राज्यों का दौरा करने वाले EC के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, उत्तर प्रदेश से लौटी थी टीम
नई दिल्ली, 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी देश में दस्तक दे चुकी हैं, जिसकी वजह से अब चुनावों पर संकट के बादल छाने लगे हैं। चुनाव वाले राज्यों का दौरा करने गई भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम के दो अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इस बात की जानकारी चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते बुधवार दी।
Recommended Video

दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कोरोना वायरस को लेकर चुनाव आयुक्तों से जुड़ी टीम के सदस्य चुनावी राज्यों के दौरे पर गए थे। उनमें से दो वरिष्ठ अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड पॉजिटिव मिले अधिकारियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। उनकी रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद चुनाव आयुक्तों को अब चुनावी राज्यों का दौरा करने की बजाए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मणिपुर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, रणनीति बनाने की इन 24 लोगों को मिली जिम्मेदारी
गौरतलब है कि कुछ हफ्तों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है। दिसंबर में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों ने टीम के साथ पहले चार राज्यों का दौरा किया, लेकिन मणिपुर के लिए अब वीडियो कॉन्फ्रेंस का विकल्प चुना गया है। सकारात्मक परीक्षण करने वाले दो अधिकारियों में से एक अधिकारी उस टीम का हिस्सा था जो चार राज्यों में गई थी। टीम 30 दिसंबर की शाम उत्तर प्रदेश से लौटी थी। दोनों अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट 3 जनवरी को पॉजिटिव मिली।












Click it and Unblock the Notifications