जम्‍मू कश्‍मीर: पाकिस्‍तान की तरफ से राजौरी में भारी गोलीबारी, दो व्‍यक्ति घायल

राजौरी। पाकिस्‍तान की तरफ से जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी की गई और युद्धविराम तोड़ा गया है। पाक की तरफ से हुई इस फायरिंग में दो नागरिक घायल हो गए हैं और दो घरों को भी नुकसान पहुंचा है। राजौरी के मनजाकोट सेक्‍टर में पाक की गोलीबारी से भारी नुकसान हुआ है। मनजाकोट के एसएचओ मंजूरी कोहली ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

rajouri,

कई दिनों से जारी है पाक की हरकत

पाक की तरफ कोरोना माहामारी के बीच ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की जा रही है। रविवार को पाकिस्‍तान ने कुपवाड़ा के रंगवार में फायरिंग की थी। इसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। इससे पहले पुंछ और कठुआ जिलों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से मोर्टार दागे गए थे। इसमें 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी। आईजीपी कशमीर ज़ोन ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से किए गए युद्ध विराम उल्लंघन के दौरान हुई गोलाबारी में एक नाबालिग और महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि एक महिला सहित दो नागरिक मारे गए थे दो चौकीबल कुपवाड़ा के थे और नाबालिग तिमुना हंदवाड़ा विलगम था।

इससे अलग पाक सैनिकों ने रविवार शाम को अरब सागर भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया। पाकिस्‍तान मरींस के जवानों ने इंटरनेशनल मैरिटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) के करीब दो नावों पर फायरिंग की है। ओखा में हुई इस घटना में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया है। मछुआरों की तरफ से इंडियन कोस्‍ट गार्ड (आईसीजी)के रेडियो सेट्स पर मैसेज भेजे थे।इसके बाद आईसीजी ने अपने जहाज अरिंजय को भेजा और फिर दोनों भारतीय नावों को सुरक्षित वापस लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+