परिवार से प्रेरणा लेकर कोरोना से मर रहे लोगों को दफनाने का बेंगलुरु की दो चचेरी बहनों ने उठाया बीड़ा

भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कई पुरुष व महिलाएं पीड़ितों की मदद के लिए आए आ रहे हैं। उनसे जो भी मदद हो रही है वह कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 19 मई। भारत इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में कई पुरुष व महिलाएं पीड़ितों की मदद के लिए आए आ रहे हैं। उनसे जो भी मदद हो रही है वह कर रहे हैं। बेंगलुरु के साधारण परिवार की दो लड़कियों ने भी कोरोना काल में लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। ईसाई परिवार में जन्मी निकोल फर्टाडो और उसकी चचेरी बहन टीना चेरियन कोरोना से मरने वाले लोगों को दफनाने में मदद करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने स्वेच्छा से ऐसा करने का फैसला किया है।

लोगों की मदद करके खुशी मिलती है

लोगों की मदद करके खुशी मिलती है

दोनों चचेरी बहनों ने कहा कि हमारा परिवार भी कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहा है...किसी भी रूप में लोगों की मदद करके खुशी मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि खतरा तो हर जगह है, लेकिन खतरे की वजह से घर में बेकार बैठे रहना और भी बुरा है।

निकोल सेंट जोसफ कॉलेज से सोशल वर्क में स्नातक कर रही हैं और अंतिम वर्ष की छात्र हैं। वहीं, टीना मनीपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्र है। उन्होंने कहा कि हम 10 मई से कोरोना मर रहे लोगों को दफनाने का काम कर रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर डेढ़ बते से देर रात तक हम यह काम करते हैं।

मुफ्त में दफनाते हैं लाशें

मुफ्त में दफनाते हैं लाशें

दोनों चचेरी बहनों ने कहा कि हम जिस समूह का हिस्सा हैं वह कोरोना से मरने वाले लोगों की लाशों को मुफ्त में दफनाते हैं।
निकोल ने कहा कि उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा अपने पिता से मिली है। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने पिता को इस समूह के साथ बातचीत करते और इनकी मदद करते देखा, जिसके बाद मेरे अंदर भी लोगों की मदद करने की भावना जगी।'

निकोल ने आगे कहा कि कई दिन तो बहुत कठिन गुजरे हैं। कई बार भारी मात्रा में लाशें आती हैं। हम जो काम कर रहे हैं वह बहुत ही दुखद है, लेकिन हमें इस बात की खुशी है कि हम लोगों की मदद कर रहे हैं।

बरतते हैं पूरी सावधानी

बरतते हैं पूरी सावधानी

निकोल की चचेरी बहन टीना ने कहा कि इस काम में खतरा तो है लेकिन हम पूरी सावधानी बरतते हैं। हम पीपीई किट पहनते हैं और डबल मास्क का प्रयोग करते हैं और नियमित तौर पर खुद को सैनिटाइज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+