NIA अधिकारी की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, दो आरोपी गिरफ्तार, शूटर अभी भी है फरार
लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के पीछे की वजह का बरेली जोन के आईजी विजय सिंह ने खुलासा किया है। उन्होंने हत्या के पीछे आपसी रंजिश और कुंठा की ओर इशारा किया है। विजय सिंह ने कहा कि तंजील अहमद की हत्या के पीछे व्यक्तिगत और आधिकारिक वजहों पर नजर रखी जा रही है और दोनों ही पहलुओं को नजर में रखते हुए इस मामले की जांच की जा रही है।
तंजील अहमद हत्याकांड में एक महिला पर मुखबरी का शक, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रोफेशनल और व्यक्तिगत दोनों ही पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। आईजी ने कहा कि टेरर एंगल को भी नजर में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी रेयान इस बात से काफी नाराज था क्योंकि तंजील अहमद ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया था।
आईजी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यब बात सामने आयी है कि एक आरोपी ने तंजील अहमद ने से एक मामले में मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने मदद से इनकार कर दिया था। वहीं विजय सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे की पूरी वजह का खुलासा मुख्य आरोपी मुनीर के गिरफ्तार होने के बाद ही हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुनीर ने तंजील अहमद पर गोलियां चलायी थी, जबकि रेयान बाईक चला रहा था।
आपको बता दें कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें जैनुल औऱ रेयान हैं। इससे पहले यूपी पुलिस ने तंजील अहमद के हत्यारों की खबर देने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि तंजील अहमद कई अहम आतंकी हमलों की जांच टीम में शामिल थे।
उन्होंने पठानकोट हमले की जांच के लिए पाक से आयी टीम से बातचीत करने के लिए भारत की ओर से बनी टीम में शामिल थे। तंजील अहमद की एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते वक्त दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी फरजाना अभी भी नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं, उन्हें चार गोली लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications