कंगना रनौत ने पूजा भट्ट पर किया पलटवार, कहा- सुशांत सिंह राजपूत और रिया के रिश्ते के बीच महेश भट्ट...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में बहुत से लोगों ने नेपोटिजम को लेकर अपनी बात रखी है। इसपर बहस अब भी जारी है। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट और कंगना रनौत के बीच इस मामले में ट्विटर वॉर हुई, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर करारा प्रहार किया। पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनके प्रोडक्शन हाउस ने बहुत से नए लोगों को लॉन्च किया है। साथ ही उन्होंने कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म गैंगस्टर में उन्हें लॉन्च करने का क्रेडिट भी लिया।

कंगना रनौत ने पूछे कई सवाल

कंगना रनौत ने पूछे कई सवाल

इसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया और पूजा भट्ट पर कई तीखे सवाल दागे। कंगना ने पूजा भट्ट से पूछा कि आपके पिता महेश भट्ट सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते के बीच क्या कर रहे थे। कंगना ने ये भी बताया कि अपनी डेब्यू फिल्म का चुनाव करते समय उनके पास यही एक विकल्प नहीं था बल्कि उनके पास एक अन्य विकल्प भी था। उन्होंने कहा कि वह गैंगस्टर के ऑडिशन के समय साउथ इंडियन फिल्म पोकरी के लिए भी ऑडिशन दे चुकी थीं। इस फिल्म में वह महेश बाबू के अपोजिट थीं। वहीं फिल्म को साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट करने वाले थे।

पूजा भट्ट ने कहा- हमने ही लॉन्च किया था

पूजा भट्ट ने कहा- हमने ही लॉन्च किया था

पूजा भट्ट ने सबसे पहले ट्वीट कर कहा, 'कंगना रनौत के लिए, वह एक महान प्रतिभा हैं, अगर वह गैंगस्टर में विशेष फिल्मों द्वारा लॉन्च नहीं की जातीं तो। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म्स ने फिल्म में निवेश किया था।' क्वीन फिल्म अभिनेत्री ने इसपर कहा, 'प्यारी पूजा अनुराग बसु ने कंगना की प्रतिभा को देखकर लिया था, सभी लोग ये जानते हैं कि मुकेश भट्ट को नए कलाकारों को पैसा देना पसंद नहीं है, ऐसे स्टूडियो प्रतिभाशाली लोगों से मुफ्त में काम कराना पसंद करते हैं लेकिन ये आपके पिता को उन्हें (नए कलाकारों) चप्पल मारने का लाइसेंस नहीं दे देता है।'

'मुझे पागल कहा गया'

'मुझे पागल कहा गया'

कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें पागल कहकर अपमानित तक किया गया था। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते में महेश भट्ट के दखल को लेकर भी सवाल किया। कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट में कहा, 'मुझे पागल कहा गया और अपमानित किया गया। उन्होंने उसके दुखद अंत की भी बात ही। इसके अलावा उन्हें (महेश भट्ट) सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते में इतनी दिलचस्पी क्यों थी? क्यों उन्होंने सुशांत के अंत तक की बात कही थी, कुछ ऐसे सवाल हैं, जो तुम्हें उनके पूछने चाहिए।'

पोकरी फिल्म का विकल्प भी था

पोकरी फिल्म का विकल्प भी था

कंगना ने कहा कि उनके पास गैंगस्टर के अलावा पोकरी फिल्म को करने का विकल्प भी था। उनकी टीम ने ट्वीट कर कहा, 'पूजा भट्ट आपकी जानकारी के लिए बता दें कंगना रनौत ने पोकरी के लिए भी ऑडिशन दिया था, जिसमें उनका चयन हो गया था। पोकरी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। तो आपका ये कहना कि कंगना आज जो है वो गैंगस्टर की वजह से है, काम नहीं करेगा। पानी अपना लेवल ढूंढ ही लेता है।'

मामले की जांच के लिए क्या मुंबई क्राइम ब्रांच में शामिल हो रहे हैं सुशांत के बहनोई? जानिए सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+