जानिए खुद को हीरो का रोल देने की मांग पर क्या बोले मजदूरों के मसीहा सोनू सूद

नई दिल्ली: लॉकडाउन में हजारों मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद उनके मसीहा बन चुके हैं। दिन-रात मजूदरों की मदद के अलावा सोनू ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर किसी के ट्वीट का अपने खास अंदाज में जवाब देते रहते हैं। अब एक दिलचस्प वाक्या सामने आया है, जहां एक महिला ने बॉलीवुड से सोनू सूद को फिल्मों में हीरो का रोल देने की मांग की है। जिसके बाद सोनू सूद काफी खुश नजर आए और उस महिला को I LOVE YOU बोल दिया।

हीरो से कम नहीं हैं सोनू सूद

हीरो से कम नहीं हैं सोनू सूद

सरिता नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा कि डियर बॉलीवुड, जब ये सब खत्म हो जाएगा, तो क्या हम सोनू सूद को भाई और विलेन के रोल से निकाल सकते हैं? क्या अब हम उन्हें हीरो का रोल दे सकते हैं? क्योंकि वो अब ऑनस्क्रीन भी हीरों का रोल निभाने के हकदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लगाया #SonuSoodTheRealHero। इस ट्वीट के 12 घंटे बाद आखिरकार सोनू सूद का रिप्लाई आ ही गया। उन्होंने लिखा सरिता, क्या मुझे "I Love You" कहने की स्वतंत्रता है। इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मुश्किल दौर से गुजरे हैं सोनू

मुश्किल दौर से गुजरे हैं सोनू

लोगों की मदद करने पर अरविंद नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि जिसने सच में संघर्ष किया है, उसे दूसरों की पीड़ा समझ में आती है। सोनू सूद कभी 420 रुपये वाली लोकल का पास लेकर सफर करते थे। वो मुश्किल दौर से गुजर चुके हैं, इसलिए लोगों की मुश्किलों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ट्विटर यूजर ने उनके रेलवे पास की फोटो भी शेयर की। जिस पर सोनू सूद ने लिखा कि जिंदगी एक फुल सर्किल है। वहीं एक दूसरे यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि सर आपको नींद नहीं आती क्या, 24 घंटे लोगों की मदद में लगे रहते हैं। इस पर सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि एक बार सब घर पहुंच जाएं, फिर आराम से सोएंगे।

महिला ने बेटे का नाम रखा 'सोनू सूद'

महिला ने बेटे का नाम रखा 'सोनू सूद'

हाल में सोनू सूद ने मुंबई में फंसे दरभंगा के कई लोगों को घर भिजवाया था। इस दौरान उनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। उस महिला ने अब एक बेटे को जन्म दिया है। साथ ही उसका नाम सोनू सूद रखा है। वहीं कुछ लोग बिहार के सिवान में सोनू सूद की मूर्ति बनवाना चाहते थे। जिस पर सोनू सूद ने कहा कि मूर्ति की बजाए आप लोग उस पैसे से गरीबों की मदद कर दें।

गवर्नर ने दी बधाई

गवर्नर ने दी बधाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने फोन और ट्विटर के जरिए सोनू को उनके प्रयास के लिए बधाई दी है। इस बात की जानकारी गवर्नर ऑफ महाराष्ट्र के ऑफिस ने एक ट्वीट के जरिए दी है। राज्यपाल के ऑफिस ने ट्विटर पर सोनू की तारीफ करते हुए मराठी भाषा में लिखा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अभिनेता सोनू सूद को फोन किया और उन्हें विभिन्न राज्यों से फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक भेजने के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+