Twitter Top-10 : इस ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, भारत में एक विदेशी का ट्वीट हुआ लोकप्रिय

नई दिल्ली, 09 दिसंबर। साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है और कुछ दिन बाद दुनिया नए वर्ष का स्वागत करेगी। पिछले साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने दुनिया को अपनी चपेट में लिया तो हर किसी को इस वर्ष से पॉजिटिव उम्मीद थी। हालांकि कुछ देशों के लिए साल 2021 जरूर अच्छा रहा होगा, लेकिन भारत में इस दौरान कई विपत्तियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई ऐसे मुद्दे रहे जिनको लेकर ट्विटर पर जंग देखने को मिली, पूरे साल कई हैशटैग ट्रेंडिंग में रहे। आज हम आपको 2021 में ट्विटर पर चर्चित ट्वीट, टॉप हैशटैग और सबसे लोकप्रिय ट्वीट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत में 2021 के टॉप 10 हैशटैग्स

भारत में 2021 के टॉप 10 हैशटैग्स

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के अलावा ये साल कई और गंभीर घटनाओं को लेकर याद किया जाएगा। गुरुवार को ट्विटर ने ऐसे ही 10 मुद्दों को लेकर पूरे साल ट्रेंडिंग में रहने वाले टॉप 10 हैशटैग्स की लिस्ट जारी की है, जिसे लेकर हजारों लोगों द्वारा ट्वीट किया गया था। भारत में ट्विटर पर पूरे साल ये 10 हैशटैग्स हुए सबसे ज्यादा चर्चित...


1. #COVID19
2. #FarmersProtest
3. #TeamIndia
4. #Tokyo2020
5. #IPL2021
6. #IndVEng
7. #Diwali
8. #Master
9. #Bitcoin
10 #PermissionToDance

भारत में 2021 का सबसे री-ट्वीट और लोकप्रिय ट्वीट

भारत में 2021 का सबसे री-ट्वीट और लोकप्रिय ट्वीट

टॉप 10 हैशटैग के अलावा ट्विटर इंडिया ने उस ट्वीट को भी साझा किया है, जो साल 2021 में भारत में सबसे लोकप्रिय रहा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ट्वीट किसी भारतीय द्वारा नहीं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी द्वारा किया गया था। जी हां, 26 अप्रेल को आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस द्वारा किए गए एक ट्वीट को भारतीयों ने खूब पसंद किया। 2021 में सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया जाने वाला भी ट्वीट है। अपने इस ट्वीट में पैट कमिंस ने अपने भारत दौरे के अनुभव को साझा किया था। पैट कमिंस के इस ट्वीट को भारत में गोल्डेन ट्वीट का खिताब मिला है।

2021 में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस साल ट्विटर पर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। 11 जनवरी को विराट-अनुष्का ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसकी पहली झलक का अब तक फैंस इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली ने ट्विटर पर दुनिया को इस गुड न्यूज की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका ये ट्वीट भारत में सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला ट्वीट बन गया।

टॉप 10 सबसे अधिक पोस्ट किए जाने वाले 'इमोजी'

इसके अलावा ट्विटर इंडिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर सबसे अधिक पोस्ट होने वाले इमोजी की भी लिस्ट साझा की हैं। इसमें सबसे पहले नंबर पर भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला 'नमस्ते' इमोजी है, वहीं दूसरे नंबर पर सबसे अधिक बार 'हाहा' इमोजी का इस्तेमाल किया गया। इस लिस्ट में 'फायर', 'लाइक', 'लव' और 'क्राई' जैसे कई इमोजी शामिल किए गए। इन सभी का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया गया।

यह भी पढ़ें: Elon Musk का एक ट्वीट और टेस्ला के 157 अरब डॉलर डूबे, ट्वीटर पोल के बाद बेचे इतने अरब के शेयर्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+