इस्तीफे के बाद सिद्धू अपना CV कपिल शर्मा को भेजेंगे, वायरल हुए ये मीम्स
चंडीगढ़। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इस बात की जानकारी खुद सिद्धू ने एक ट्वीट के जरिए दी है। सिद्धू ने अपने ट्वीट मैं लिखा है कि मैंने 10 जून को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा नहीं मिला। सिद्धू के मुताबिक उन्होंने 10 जून 2019 को अपना त्याग पत्र राहुल गांधी को भेजा था।

सिद्धू-कपिल के नाम पर लोगों ने लिए मजे
फिलहाल इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा ट्रेंड करने लगे हैं, सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि वो बहुत जल्द अब कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे। सिद्धू और कपिल को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं।
कपिल के शो में भी नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी आसान नहीं
वैसे कपिल के शो में भी नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी आसान नहीं है क्योंकि उनकी जगह इस वक्त अर्चना पूरन सिंह शो को बखूबी संभाल रही है, शो की लोकप्रियता बनी हुई है, ऐसे में शायद चैनल भी नहीं चाहेगी कि वो शो में कोई बड़ा बदलाव करे। फिलहाल क्या होगा और क्या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस वक्त सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू पर बने जोक्स की बाढ़ आई हुई है।
सिद्धू की नहीं बनी कैप्टन से
वैसे आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की कैप्टन अमरिंदर सिंह से बनी नहीं, लंबे वक्त से दोनों का विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह पिछले कुई दिनों से सुर्खियों में भी थे, दोनों नेताओं के बीच तल्खी इस कदर बढ़ गई थी कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था। दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के कई नेताओं ने निशाना बनाया था, जिससे सिद्धू काफी नाराज चल रहे थे।
पत्नी नवजोत कौर को टिकट नहीं मिला था
लोकसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को टिकट नहीं दिया गया था, जिसके खिलाफ नवजोत कौर ने कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, यहां तक कि अपनी पत्नी का नवजोत सिंह सिद्धू ने भी समर्थन किया था। जबकि सिद्धू पर पलटवार करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें महत्वाकांक्षी बताया था और कहा था कि सिद्धू की शायद मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश है, फिलहाल आज दोनों के बीच में चल रहा झगड़ा खुलकर सामने आ गया और सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया।
'कपिल के शो' से बाहर किए गए थे सिद्धू
यहां आपको यह भी बता दें पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू को 'कपिल के शो' से आउट किया गया था,उनको लेकर लोगों का विरोध बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों ने सिद्धू को शो से बाहर करने अपील चैनल से की थी, अपील पूरी ना होने की सूरत में शो के बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए चैनल ने सिद्धू को शो से बाहर करके अर्चना पूरन सिंह को शो में लिया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications