संसदीय समिति के सामने पेश हुए ट्विटर इंडिया के अधिकारी, महिला सुरक्षा को लेकर रखी बात

नई दिल्ली। ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने समिति के सामने प्रेजेंटेशन दिया। इसके जरिए बताया कि ट्विटर कैसे काम करता है, कैसे किसी गलत कंटेट की रिपोर्ट की जा सकती है और कैसे वो इस पर एक्शन लेते हैं।

Twitter India presentation to Parliamentary Committee, women safety, twitter, parliament, ट्विटर, महिला सुरक्षा, संसद

महिलाओं के खिलाफ हाल के दिनों में लगातार हिंसा की घटनाओं पर साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा लेकर महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय समिति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को तलब किया। ट्विटर इंडिया के कई बड़े अधिकारी बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए।

देश में हाल के दिनों में रेप की विचलित कर देने वाली घटनाओं के सामने आने के बाद महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय समिति ने सोशल मीडिया कंपनियों के नुमाइंदों को तलब किया है। इसमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल साइट प्लेटफॉर्म शामिल हैं। समिति की पांच दिसंबर को भी बैठक है।

इन कंपनियों से पूछा जाएगा कि वो भारत में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और अश्लील सामग्री की रोकथाम के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। साथ ही अश्लील सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए क्या कर रही हैं। समिति की पिछली बैठकों में कई सदस्यों की राय थी कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों के लिए जरूरी है कि साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया में समुचित नियमन पर भी ध्यान दिया जाए। इस समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित कर रही हैं। पैनल में सभी सदस्य महिला हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+