'अनजाने में हुई त्रुटि से लॉक हुआ अमित शाह का अकाउंट', ट्विटर ने दी सफाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट के मामले को लेकर अब ट्विटर की तरफ से सफाई आई है।

नई दिल्ली। ट्विटर ने गुरुवार देर शाम कॉपीराइट की एक शिकायत के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद ही गृह मंत्री के अकाउंट को फिर से एक्टिव कर दिया गया। इस मामले को लेकर अब ट्विटर के प्रवक्ता की सफाई आई है। ट्विटर की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है, 'अनजाने में हुई एक त्रुटि के कारण हमने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के तहत इस खाते को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। यह फैसला तुरंत ही वापस ले लिया गया और अकाउंट अब पूरी तरह एक्टिव है।'

Recommended Video

    Amit Shah की Profile Pic को Twitter ने हटाया, फिर वापस लगाया, जानिए क्यों? | वनइंडिया हिंदी
    amit shah

    आपको बता दें कि गुरुवार शाम को ट्विटर ने गृह मंत्री अमित शाह के अकाउंट से उनकी प्रोफाइल फोटो हटा दी थी। ट्विटर ने कहा कि उसने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के कारण ये कदम उठाया है। हालांकि ट्विटर के इस कदम का लोगों ने काफी विरोध किया और सोशल मीडिया पर 'Ban Twitter' ट्रेंड करने लगा। इसके बाद ट्विटर ने अमित शाह के प्रोफाइल पर फिर से उनकी फोटो लगा दी। शुक्रवार सुबह ट्विटर की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया कि यह सब एक त्रुटि के कारण हुआ था।

    सुब्रमण्यम स्वामी के साथ भी हो चुका है ऐसा
    इससे पहले पिछले हफ्ते ही भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी के ट्विटर अकाउंट को लेकर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। ट्विटर ने एक हफ्ते से भी ज्यादा समय तक कॉपीराइट उल्लंघन का हवाला देते हुए उनके प्रोफाइल और बैनर की फोटो को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी के वकीलों और उनके सचिव जगदीश शेट्टी ने ट्विटर से संपर्क किया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके बाद ट्विटर ने गुरुवार शाम को फिर से उनकी तस्वीरें रीस्टोर कर दीं। ट्विटर ने इस मामले पर बताया कि बांग्लादेश से मिली एक अनजान शख्स की शिकायत पर उन्होंने ऐसा किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+