कोरोना: ट्विटर के CEO जैक डोर्सी ने दान की अपनी 28% संपत्ति, देगें 76 अरब ₹ की मदद

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 76 अरब रुपए) की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिए इस बात की घोषणा की। अरबपति जैक डोर्सी अपनी संपत्ति का करीब 28 हिस्सा कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दिया है।

महामारी से लड़ाई में देगें 1 अरब डॉलर की मदद

महामारी से लड़ाई में देगें 1 अरब डॉलर की मदद

सीईओ जैक डोर्सी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 1 अरब डॉलर की मदद कर रहे हैं। जैक ने आगे लिखा कि यह मदद 'स्टार्ट स्मॉल' के जरिए की जा रही है। जब हम इस महामारी से जीत जाएंगे तो इस फंड का प्रयोग बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किया जाएगा। डोर्सी ने स्टार्ट स्मॉल फाउंडेशन को अपनी संपत्ति का 28 फीसदी हिस्सा दान कर दिया है।

फंड ट्रेकिंग की भी होगी सुविधा

उन्होंने आगे लिखा कि इस पूरे फंड को कैसे खर्च किया जा रहा है। इसकी ट्रेकिंग भी दुनिया के किसी कोने में मौजूद कोई भी शख्स कर सकेगा। इसके लिए जैक ने एक लिंक भी साझा किया है जिसमें एक फंड के हिसाब की शीट साझा की गई है। ट्विटर के सीईओ से पहले भी बड़ी टेक कंपनियों के मुखिया भी कोरोना से लड़ाई में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 227 करोड़ रुपए (30 मिलियन डॉलर) देने का ऐलान किया है।

जेफ बेजोस दे चुके हैं 100 मिलियन डॉलर की मदद

जेफ बेजोस दे चुके हैं 100 मिलियन डॉलर की मदद

वहीं अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस कोरोना वायरस संकट में गरीब और खाने की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए 100 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है। एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने मार्च में घोषणा की कि कंपनी इटली को मेडिकल सप्लाई दान करेगी जो वायरस की चपेट में आ गई है। वहीं भारत में टाटा ग्रुप ने 1500 करोड़ की मदद का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+