ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत में नियुक्त किया रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर, ये है उनका पता और ऑफिशियल मेल ID
नई दिल्ली, जुलाई 11। नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार और ट्विटर के बीच विवाद अब थमता दिख रहा है। दरअसल, ट्विटर ने भारत में रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विनय प्रकाश को भारत का रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ट्विटर ने विनय प्रकाश का स्थानीय पता और उनसे संपर्क करने के लिए एक ऑफिशियल मेल आईडी जारी की है। विनय प्रकाश की ऑफिशियल मेल आईडी [email protected] है। वहीं कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में द स्टेट बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर उनका ऑफिस होगा।
Recommended Video

विनय प्रकाश का पता और ऑफिशियल आईडी
विनय प्रकाश की ऑफिशियल मेल आईडी [email protected] है। वहीं कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में द स्टेट बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर उनका ऑफिस होगा। विनय प्रकाश का पूरा पता होगा- 'चौथी मंजिल, द एस्टेट, 121 डिकेंसन रोड, बैंगलोर 560042' ट्विटर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी ये जानकारी दी है।
नए मंत्री के पद संभालते ही ट्विटर ने की अधिकारी की नियुक्ति
आपको बता दें कि भारत में नए आईटी नियम आने के बाद से ही भारत सरकार और ट्विटर के बीच नए नियमों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था।। मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। इस बीच नए सूचना एवं प्रौद्यिगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पद्भार संभाला और उन्होंने पद संभालते ही ट्विटर को सख्त चेतावनी दे दी कि नए नियमों को किसी भी हाल में मानना ही पड़ेगा और इसी बीच ट्विटर ने Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) नियम 2021 के आर्टिकल 4(d) तहत नए शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्त कर दी।
हाईकोर्ट ने ट्विटर से मांगा था जवाब
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्विटर को ये कहा था कि वो कब तक नए आईटी कानून के तहत रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर (RGO) की नियुक्ती करेगा। हाईकोर्ट ने इसका जवाब 8 जुलाई तक देने का समय दिया था। वहीं ट्विटर ने जवाब में कहा था कि नियुक्ती की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि भारत में ट्विटर के अंतरिम शिकायत निवारण अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। तभी से नए अधिकारी की नियुक्ती होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications