ट्विंकल खन्ना क्यों पेपर से मुंह छुपाकर निकल रहीं घर के बाहर, वीडियो शेयर कर खुद बताई वजह
नई दिल्ली। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना हाल ही में पेपर से अपना छुपाए दिखी थीं। बांद्रा में एक शूट के लिए पहुंची ट्विंकल जब गाड़ी की तरफ जा रही थीं तो अपने चेहरे पर एक सफेद कागज रखा हुआ था। उनका ये वीडियो सामने आया तो वायरल हो गया। कई तरह की बातें उनके मुंह छुपाने को लेकर सोशल मीडिया पर कहीं जा रही थीं। अब उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि क्यों वो पेपर से मुंह छुपाए हैं।

ट्विंकल ने शेयर किया वीडियो
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने चेहरा क्यों छुपा रखा था। एक्ट्रेस ने लिखा, जब हमारे पास मास्क खत्म हो जाएंगे तो लोग यह करेंगे। कुछ नया होने वाला है जिसके लिए मैं यूनीब्रो छुपा रही हूं। ट्विंकल ने इशारा किया है कि वो जल्दी ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकती हैं। अब ट्विंकल ने सिर्फ मजाक किया है या वाकई में वो किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं, वो तो वही जानती हैं।
यूजर्स कर रहे थे ये सब बातें
ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की बातें उनके फॉलोवर्स कर रहे थे। किसी ने ये कहकर उनका मज़ाक उड़ा कि वो मेकअप करना भूल गई हैं, तो किसी ने कोरोना वायरस के डर से भीड़ में चेहरा छुपाने की बात लिखी। कुछ यूजर्स ने तो ये भी लिख दिया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करा ली है। इसीलिए वो चेहरा नहीं दिखा रही हैं।

फिल्मों से दूर हैं ट्विंकल, लेखन पर है ध्यान
कई फिल्मों में काम कर चुकीं ट्विंकल खन्ना बीते कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं। ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्मों से दूर होने के बाद अब फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। वो कई किताबें लिख चुकी हैं। खन्ना 'पायजामाज आर फॉरगिविंग', 'मिसेस फनीबोंस' और 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' जैसी किताबें लिख चुकी हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications