जब प्लेन में पास बैठे यात्री के जुराबों से परेशान हुईं ट्विंकल, Twitter पर ऐसे बयां किया दर्द
नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर चेहरा हैं जो अपने ट्वीट के जरिए हंसी मजाक के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। ट्विंकल खन्ना कई बार सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दें भी उठाती रहती हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस से मदद मांगी हैं और कहा है कि मेरे सीट के बगल में बैठे इंसान के जुराबों से भयंकर बदबू आ रही है आप बताओ कि इस यातना से कैसे बचा जाए।

ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर अपने फैन से पूछा है कि ऐसे लोगों को विनम्रतापूर्वक कैसे बताया जाए कि उनकी जुराबों में इतनी भयंकर बदबू आ रही है, जैसे उनके जुराबों में दो मेंढक मर गए हैं। उन्होंने उस बदबू की तुलना एक ऐसे सक्षम रासायनिक हथियार से की है जो दो राष्ट्रों को खत्म भी कर सकती है। ट्विंकल खन्ना के इस ट्वीट के बाद हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और कई लोग इस पर रीट्वीट भी कर रहे हैं।
कई लोग ट्विंकल खन्ना को उस रासायनिक हथियार जैसी बदबू से बचने के लिए अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। उन्हीं में से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट कर कहा कि उसे ईमानदारी से बता दो तभी ट्विंकल ने रिप्लाय कर कहा, 'अगले 8 घंटे के लिए तो इससे बचना मुश्किल ही है'।
हालाकिं, इससे यातना से बचने के लिए ट्विंकल ने एयर होस्टेस से भी कहा लेकिन उसने भी तब तक कुछ नहीं किया जब तक कि बदबूदार पैर वाले जनाब सो नहीं गए। ट्वींकल ने ट्वीट कर कहा कि जब उस यात्री के सोने के बाद एयर होस्टेस एक परफ्यूम लेकर आई और उस यात्री के पैरों पर छिड़कर कर चली गई।












Click it and Unblock the Notifications