पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को ट्वीटर पर मिली धमकी
नयी दिल्ली। बेंगलुरु धमाके के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को धमकी मिली है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ट्वीट कर पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को धमकी दी है। बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट धमाके के एक दिन बाद ये धमकी देकर आतंकियों ने अपने बुलंद हौसले का उदाहरण दिया है।

नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर धमकी दी गई है। ट्विटर हैंडल लेटेस्टअब्दुल ने न केवल बेंगलुरु हमले की जिम्मेदारी ली,बल्कि भारत सरकार को चेतावनी दी। ट्वीट करने वाले शख्स ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि रोक सको तो इस, हमले को रोक लो।
हालांकि बाद में यह हैंडल ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया गया। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि पुलिस इन ट्वीट से वाकिफ है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बेगलुरु हमले के बाद खूफिया ऐजेंसियों की जानकारी को मद्देनजर रखते हुए कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications