विश्व सामाजिक न्याय दिवस: हनीप्रीत का ट्वीट, बोलीं- ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां लोगों को समान पहुंच उपलब्ध
राम रहीम की बेटी हनीप्रीत ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आइए एकजुटता से खड़े हों और एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां अवसरों पर उचित और समान पहुंच उपलब्ध हो।

World Day of Social Justice: हर साल 20 फरवरी को दुनिया भर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। जिसका मकसद सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और विभिन्न समुदायों को एक साथ लाना है। इस दिन गरीबी, लिंग, शारीरिक भेदभाव, अशिक्षा और धार्मिक भेदभाव को खत्म करने के लिए जागरूकता को बढ़ाना भी है, साथ ही विभिन्न समुदायों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ लाना है, जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक रूप से एकीकृत समाज को बढ़ावा मिले। अब इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने भी ट्वीट किया है।
कहने को तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन अभी भी समाज के अंदर कई तरह की बुराइयां व्याप्त हैं। लोगों के बीच किसी ना किसी वजह से दूरी बढ़ती जा रही है। चाहे वो नस्ल, वर्ग, लिंग, धर्म, संस्कृति को लेकर हो या फिर अमीरी-गरीबी। ऐसे में इस तरह की समस्याओं और समाज में फैल रहे भेदभाव को खत्म करने के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
अब इस मुद्दे पर हनीप्रीत ने ट्वीट करते हुए कहा, "समानता, विविधता, भागीदारी और मानवाधिकार- इन चार स्तंभों पर 'सामाजिक न्याय' की इकाई खड़ी है। आइए एकजुटता से खड़े हों और एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां अवसरों पर उचित और समान पहुंच उपलब्ध हो।"
आपको बता दें कि साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद 2 साल बाद पहली बार 20 फरवरी 2009 को यह दिवस मनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications