कश्मीर की वजह से अब न्यूज चैनल्स पर होगी सख्ती!
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दो दिनों के दौरे पर कश्मीर रवाना होंगे। उनके साथ गृह सचिव समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद होंगे। कश्मीर रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कुछ गणमान्य नागरिको जिनमें गैर-कश्मीरी
मुसलमान अच्छी खासी संख्या में थे, उनके साथ एक मीटिंग की। मीटिंग का मकसद इस संकट के समाधानों पर चर्चा करना था।

मौलवी भी जाएंगे कश्मीर
मीटिंग के दौरान राजनाथ ने सिविन सोसायटी ग्रुप्स से घाटी में विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं से बातचीत करने की अपील। सिंह ने कहा कि वह सभी पार्टियों के एक डेलीगेशन को कश्मीर भेजेंगे जिनमें मौलवी भी शामिल होंगे।
मीटिंग में राजनाथ सिंह को सलाह दी गई कि वह उन न्यूज चैनलों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं जो कश्मीर के हालातों को भारत कश्मीर और यहां के नागरिकों के बीच युद्ध की तरह पेश कर रहे हैं।
कश्मीर के लोगों का भरोसा न टूटे
मीटिंग में शामिल लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मंत्री जो कश्मीरियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं उन पर भी लगाम लगाई जाए। इन मुसलमान नागरिकों ने राजनाथ सिंह से अपील भी की कि कश्मीरियों से ऐसे वादे न करें जो पूरे न हो पाएं। साथ
ही जिन वादों की वजह से उनका भरोसा भी न खत्म हो।












Click it and Unblock the Notifications