बिग बॉस विनर, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
मुंबई, 2 सितंबर: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। वह 40 वर्ष के थे। बताया गया है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था,जिसके बाद उनको अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। सिद्धार्थ टीवी के काफी लोकप्रिय सितारे थे। उन्हें टीवी शो बालिका वधू में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्ध मिली थी। वो बिग बॉस के विजेता भी रहे थे।
Recommended Video


अस्पातल के रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे सिद्धार्थ!
सिद्धार्थ शुक्ला को आज दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उनको कूपर अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।

एक दशक से ज्यादा समय से थे एक्टिंग की दुनिया में
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वो टीवी इंडस्ट्री में आए। 2008 में उन्होंने टीवी सीरियल में एक्टिंग शुरू कर दी थी। शुक्ला ने 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'जाने पहचाने से... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम किया। हालांकि उनको बड़ी पहचान और लोकप्रियता बालिका वधू सीरियल से मिली। 2014 में उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में वो एक सपोर्टिंग रोल में दिखे थे।

बिग बॉस ने बना दिया था स्टार
सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता को बढ़ाने में बिग बॉस की बड़ी भूमिका रही। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, जिसने उनको छोटे पर्दे का स्टार बना दिया था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी जीता। झलक दिखला जा के छठवें सीजन में भी वो दिखे थे।

सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट चर्चा में
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद किया था। सिद्धार्थ ने करीब 1 हफ्ते पहले अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा- 'आपका दिल से धन्यवाद। आप अपन जीवन को दांव पर लगातार, लगातार बिना थके हुए उन लोगों के लि काम करते हैं, जो आपके परिवार से भी नहीं है। आप सच में दुनिया के सबसे बहादुर लोग हैं। एक फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर काम करना आसान नहीं है। मैं आपके इस समर्पण को दिल से सलाम करता हूं।

बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक
सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बारे में सुन हर कोई चौंक गया है। टीवी और फिल्म के तमाम सितारों ने उनकी मौत को लेकर दुख का इजहार किया है। रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, निम्रत कौर व अन्य सितारों ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज












Click it and Unblock the Notifications