पति से अलग होने के बाद पहली बोलीं जूही परमार, ओपन लेटर में लिखा- 'तुमने सारा इल्जाम मुझपर डाल दिया'

टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक रही जूही परमार और सचिन श्रॉफ एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने पिछले महीने ही तलाक लेकर अपनी 9 साल की शादी खत्म की। तलाक को लेकर अब तक चुप रहीं जूही ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Juhi Parmar, Sachin Shroff

मुंबई। टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक रही जूही परमार और सचिन श्रॉफ एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने पिछले महीने ही तलाक लेकर अपनी 9 साल की शादी खत्म की। तलाक को लेकर अब तक चुप रहीं जूही ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में सचिन ने एक बयान में कहा था कि वो अभी तक एक बिना प्यार वाली शादी में थे। केवल वही जूही से प्यार करते थे और उनकी साइड से ऐसा कुछ नहीं था। जूही ने सचिन के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा खत लिखा है।

जूही-सचिन ने 9 साल की शादी की खत्म

जूही-सचिन ने 9 साल की शादी की खत्म

टीवी एक्ट्रेस 'कुमकुम' से घर-घर में प्रसिद्ध हुईं जूही परमार अपने एक्टर पति सचिन श्रॉफ से अलग हो गई हैं। 9 साल की शादी खत्म होने पर जूही ने पहली बार बोला है। हाल ही में सचिन श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इतने समय तक एक बिना प्यार वाली शादी में थे। वो अपनी पत्नी से प्यार करते थे लेकिन जूही की तरफ से ऐसा नहीं था। सचिन ने अपनी बेटी की कस्टडी को लेकर भी बोला था, जिससे आहत जूही ने पलटवार किया है। जूही ने सोशल मीडिया पर एक लेटर में लिखा कि जब हमने चुप रहने का फैसला लिया था तो इतना कुछ क्यों कहा जा रहा है।

जूही ने लिखा, 'तुमने सारा इल्जाम मुझपर डाल दिया'

जूही ने लिखा, 'तुमने सारा इल्जाम मुझपर डाल दिया'

जूही ने अपने लेटर में लिखा, 'मैं हमेशा इस नाकाम शादी का ब्लेम इनक्मपैटिबिलिटी पर डालती आई हूं। मैं कभी सोच भी नहीं सकती कि तुम मेरे बयान को इस तरह तोड़-मरोड़ के अपनी बात कहोगे। तुमने सारा इल्जाम मुझपर डाल दिया है। तुम कहते हो कि मैंने तुमसे कभी प्यार नहीं किया और केवल तुमने मुझसे प्यार किया है। इसलिए तुमने इस रिश्ते को एकतरफा कहा। मैं शॉक में हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे अपनी बात कहूं। तुम्हारे इलजाम से मेरे कैरेक्टर पर सवाल खड़े हो गए हैं।'

'इस शादी के लिए अपना करियर छोड़ दिया'

'इस शादी के लिए अपना करियर छोड़ दिया'

'तुमने कहा कि मैंने कभी तुमसे प्यार नहीं किया, लेकिन मैं पूछती हूं कि मैंने ऐसा कब कहा। ऐसा कह कर न तुमने केवल हमारी शादी की बेज्जती की है, बल्कि पब्लिक में मेरे कैरेक्टर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर मैं तुमसे प्यार नहीं करती तो मैं नौ साल तक इस शादी में नहीं रहती और 'हमारे' बच्चे को जन्म नहीं देती। इन 9 सालों में दो बार तलाक की कगार पर पहुंचने के बाद और अब तलाकशुदा होने के बाद मैं यही कहूंगी कि मैंने ट्राई किया था। मैंने इस शादी के लिए अपना करियर और सबकुछ छोड़ दिया। बिग बॉस का विजेता बनने के बाद मेरे पास काफी काम था, लेकिन तुम्हें वही वक्त फैमिली प्लानिंग के लिए सही लगा।'

पति को लेकर किए और कई खुलासे

पति को लेकर किए और कई खुलासे

'मैं मान गई और हमारी प्यारी बेटी समायरा ने जन्म लिया। तुम कहते हो कि तुमने मुझसे प्यार किया। जो शख्स अपनी पत्नी और बच्चे से प्यार करता है व यूं पब्लिक में उसके ऊपर सवाल नहीं उठाता, भले ही उनका तलाक क्यों न हो गया हो।' जूही परमार ने सचिन श्रॉफ को लेकर और कई खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा कि बेटी समायरा का खर्चा वो दोनों मिलकर उठा रहे हैं, न की सचिन अकेले। जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने साल 2009 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। 2013 में जूही ने बेटी समायरा को जन्म दिया।

My reason to smile...my reason to live..#myheartbeat

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+