Video: हिना खान ने पोस्ट किया सेक्सी डांस वीडियो, लोगों ने कहा-रमजान में तो शर्म करो

मुंबई। टीवी स्टार हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार होती रही हैं। बिगा बॉस सीजन 11 में आने के बाद से हीना खान लोगों के निशाने पर आती रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक बार फिर से हिना को ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर हिना ने एक ऐसा डांस वीडियो डाला कि लोगों ने उन्हें अपने धर्म का लिहाज करने की सलाह दे दी।

 फिर से ट्रोल हुई हीना

फिर से ट्रोल हुई हीना

दरअसल हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में हिना ब्लैक कलर की ड्रेस में डांस कर रही थीं। ब्लैक ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उस ड्रेस में उन्होंने छोटा सा डांस स्टेप किया है, लेकिन कुछ लोगों को उनका ये डांस स्टेप पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। लोगों का कहना है कि उन्हें रमजान के महीने में इस तरह के कपड़ें और इस तरह का डांस नहीं करना चाहिए।

 फैंस का मिला साथ

फैंस का मिला साथ

हलांकि कई लोग हिना के सपोर्ट में भी आएं। लोगों ने हिना का सपोर्ट करते हुए लिखा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हीना को ट्रोल करने वालों के उनके फैंस ने भी जवाब दिया। आपको बता दें कि हीना खान स्टार प्लस के सीरियर ये रिश्ता क्या कहलाता से लोगों के दिलों तक पहुंची थी। उन्होंने सीरियल में लीड रोल निभाया था। उसके बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस सीजन 11 जैसे कई रियलिटी शो किए। हीना अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। लोग उन्हें स्टाइल आइकॉन मानते हैं।

पहले भी हो चुकी है ट्रोल की शिकार

पहले भी हो चुकी है ट्रोल की शिकार

हिना पहले भी कई बार ट्रोल का शिकार हो चुकी है। बिग बॉस शो के दौरान उन्होंने साउथ इंडियन एक्ट्रेस के फिगर को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि लोगों ने उन्हें ट्रोल कर लिया था। कई लोगों का ये भी मानना है कि हिना बिग बॉस की विजेता बनने की सबसे प्रबल दावेदार थी, लेकिन शो के दौरान उनकी कई बार कुछ ऐसी बातें कहीं कि लोग उनसे नाराज हो गए और उनकी वोटिंग नीचे गिर गई।

❤️

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+