बिग बॉस की Ex-कंटेस्टेंट रह चुकीं ये एक्ट्रेस करने जा रही हैं शादी, शुरू हुई रस्में तो तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्ली। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं नेहा पेंडसे शादी करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी की रस्में भी अब शुरू हो चुकी हैं। आगामी 5 जनवरी को नेहा अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह बयास के साथ महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगीं। शादी का तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही नेहा की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो गई है। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से पहले की जाने वाली गृहमुख पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं।

'मैडम जी' नेहा पेंडसे कर रही हैं शादी

'मैडम जी' नेहा पेंडसे कर रही हैं शादी

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्मों वाली जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो एकदम मराठी अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल साड़ी पहन रखी है और उनके माथे पर मोतियों का एक मुन्दावल्या है। इसके अलावा एक और तस्वीर में वो अपने परिवार के साथ पूजा की रस्में निभाती हुई दिख रही हैं, इसमें उनके माता-पिता साथ दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है।

नेहा कर रही हैं शार्दुल सिंह से शादी, कही ये बात

नेहा कर रही हैं शार्दुल सिंह से शादी, कही ये बात

नेहा जिनसे शादी करने जा रही हैं उनका नाम शार्दुल सिंह है, वो महाराष्ट्र के राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पिछले सीजन यानी बिग बॉस 12 में नजर आ चुकी नेहा ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी शादी को लेकर खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस फेज में आकर बेहद खुश हूं। मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने और इस शानदार परिवार का हिस्सा बनने को लेकर बेहद खुश हूं। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा एहसास है।

'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रही हैं नेहा

'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रही हैं नेहा

बता दें कि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं नेहा पेंडसे ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्‍सा रह चुकी हैं। हालांकि, नेहा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो 'मे आई कम इन मैडम' से मिली, जिसमें नेहा 'मैडम जी' के किरदार में नजर आईं और फैंस ने उन्हें जमकर सराहा। दूसरी ओर अगर नेहा पेंडसे के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो मराठी फिल्म 'जून' में सिद्धार्थ मेनन के साथ नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें:- 'सांप' की वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उतरवा दी 10 साल के बच्चे की टी-शर्ट, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+