होली पर एक्ट्रेस की कार पर शराबियों ने किया हमला, गुस्साई अभिनेत्री ने की चप्पल से पिटाई
मुंबई। होली पर मुंबई में एक टीवी एक्ट्रेस शाराबियों के हुड़दंग की शिकार हो गई। टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कबूल है' की एक्ट्रेस चाहत खन्ना की कार पर शराबियों ने हमला कर दिया और कार के शीशे फोड़ डाले। जिससे गुस्साई एक्ट्रेस ने चप्पल से शराबियों को जमकर पीटा। रिपोर्ट्स के मुताबिक होली वाले दिन जरूरी काम से बाहर निकलीं इस एक्ट्रेस पर 10-15 शराबियों ने हमला बोल दिया।

हुड़दंगियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, वे शाम 7 बजे के करीब मलाड के पास से गुजर रही थीं। इसी बीच 10-15 शराबियों ने मिलकर उनकी कार के आगे हंगामा शुरू कर दिया। जब ड्राइवर ने उन्हें किनारे जाने को कहा तो लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शराबियों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा हुड़दंगियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी करने लगे। चाहत ने तुरंत पुलिस को फोन किया, क्योंकि वहां उनकी कोई मदद नहीं कर रहा था।

चाहत खन्ना ने एक शराबी की चप्पल से की पिटाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब शराबी उनके ड्राइवर को पीट रहे थे तो चाहत ने आसपास खड़े लोगों से मदद करने के लिए कहा लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। पास के लोगों से मदद ना मिलते देख उन्होंने अपने ड्राइवर को खुद बचाने का फैसला किया। इसके बाद एक्ट्रेस अपने ड्राइवर को बचाने के लिए उन शराबियों से भिड़ गईं। उन्होंने शराबियों को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। । बता दें कि, हाल ही में चाहत खन्ना की मां की अचनाक से मौत हो गई थी।

2018 में पति से तलाक लेकर बेटियों के साथ रहती हैं चाहत
बता दें कि, वहीं 2018 में ही उनका पति फरहान मिर्जा से तलाक हो चुका है। चाहत ने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। चाहत ने बताया कि, फरहान मेरी तबीयत ठीक ना होने की स्थिति में भी संबंध बनाने की जबरदस्ती करता था। चाहत की दो बेटियां है। वे फिलहाल अकेले रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications