43 लाख के नए नोट के साथ गिरफ्तार हुआ क्राइम पेट्रोल का एक्‍टर

गिरफ्तार एक्‍टर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में निगेटिव रोल निभा चुका है। पुलिस ने बताया कि राहुल टीवी एक्‍टर के साथ ही साथ रियल रियल स्टेट कारोबारी भी है।

भोपाल। नोटबंदी के बाद से कालेधन को लेकर छापेमारी के बीच पुलिस ने एक टीवी एक्‍टर को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस को टीवी कलाकार की कार से 43 लाख 60 हजार रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। कार पर प्रेसीडेंट एंटी करप्शन सोसाइटी की नेम प्लेट भी लगी थी। टीवी कलाकार का नाम राहुल चेलानी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

‘TV actor’ caught with over Rs 43 lakh in new currency notes in Madhya Pradesh

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार एक्‍टर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में निगेटिव रोल निभा चुका है। पुलिस ने बताया कि राहुल टीवी एक्‍टर के साथ ही साथ रियल रियल स्टेट कारोबारी भी है। राहुल अलग-अलग सीरियलो में एक्टिंग करता है। राहुल से पुलिस ने 2 हजार और पांच सौ के नए नोट के साथ इनोवा कार भी जब्त की है जिसपर "प्रेसिडेंट एंटी करप्शन सोसाइटी" की नेम प्लेट लगी हुई है।

पुलिस ने बताया कि भोपाल तिराहे पर वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक कार रोककर तलाशी ली गई तो तो देखा गया कि सीट के नीचे बैग छुपा है। इस बैग को खोलकर देखा तो उसमें 43 लाख रुपये के नोट मिले। इसमें 41 लाख 30 हजार रुपये तो सिर्फ दो-दो हजार के नोट से ही हो गए। वहीं एक पांच-पांच सौ रुपये के नोटों के बंडल को गिना गया तो एक लाख रुपये हुआ। इसके अलावा सौ और पचास रुपये की गड्डी मिली। पुलिस को पूछताछ में अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि टीवी कालाकार ने नए नोट कहां से हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+