कर्नाटक में मंत्रालय को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में तकरार, दिल्ली पहुंचे कुमारस्वामी

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस समर्थित जेडीएस सरकार को बने हुए अभी सिर्फ 5 दिन ही हुए हैं लेकिन दोनों दलों के नेताओं के बीच मंत्रालयों के बंटबारे को लेकर मतभेद सामने आने लगे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कुमारस्वानी सोमवार को दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस गृह-वित्त, सिंचाई समेत कई अहम मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है। वित्त मंत्रालय खुद सीएम कुमारस्वामी के अपने पास रखना चाह रहे हैं।

वित्त मंत्रालय को लेकर तकरार

वित्त मंत्रालय को लेकर तकरार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गठबंधन के समय दोनों पार्टियों के बीच जो विभागों के लेकर फॉर्मूला बना था उसके मुताबिक, पीडब्ल्यू विभाग और कृषि विभाग जेडीएस दिए जाने पर विचार हुआ था। जबकि कांग्रेस वित्त, गृह, पॉवर, सिंचाई और ग्रामीण मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है। दोनों पार्टियों के बीच वित्त मंत्रालय को लेकर पेंच फंसा हुआ है। जिसे दोनों पार्टियां अपने पास रखना चाह रही हैं।

दिल्ली में मंत्रालय के बंटबारे को लेकर हुई बैठक

दिल्ली में मंत्रालय के बंटबारे को लेकर हुई बैठक

जेडीएस का मांग है कि वित्त मंत्रालय सीएम कुमारस्वामी समेत कई और भी विभाग उसे दिए जाएं। इस संबंध में आज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, एचडी रेवन्ना, अहमद पटेल, डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया और केसी वेणुगोपाल के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही है। सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है।

एक-दो दिन में बांट दिए जाएंगे विभाग

एक-दो दिन में बांट दिए जाएंगे विभाग

कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी वेणुगोपाल ने बताया कि, कर्नाटक में कांग्रेस- जद(एस) सरकार में विभागों के आवंटन को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आपको बता दें कि राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि, पार्टी अध्यक्ष के विदेश जाने विभागों के बंटबारे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वेणुगोपाल ने बताया कि सबसे पहले विभागों के आवंटन पर अंतिम निर्णय लेना है। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में खराब EVM पर बवाल, नूरपुर-कैराना में 170 बूथों पर मशीनों में धांधली का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+