कांग्रेस को दिनाकरन का ऑफर, डीएमके का साथ छोड़ो मेरे साथ आओ

चेन्नई। अन्नाद्रुमक से अलग होकर नई पार्टी बना चुके टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि अगर कांग्रेस द्रमुक का साथ छोड़े तो 2019 में वो उनसे गठबंधन कर लड़ने को तैयार हैं। अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के नेता दिनाकरन ने बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में अपनी बुआ वीके शशिकला से मुलाकात के बाद पत्रकारों से ये बात कही। शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रही हैं।

कांग्रेस को डीएमके का साथ छोड़ना होगा

कांग्रेस को डीएमके का साथ छोड़ना होगा

टीटीवी दिनाकरण ने कहा है कि उनकी पार्टी एएमएमके आने वाला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ने के लिए तैयार है लेकिन ये गठबंधन तभी हो सकता है जब कांग्रेस को द्रमुक से अलग हो जाए। द्रमुक का साथ छोड़ दिनाकरन के साथ जाने को लेकर कांग्रेस की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है। दिनाकरन का कहना है कि उनकी पार्टी का 209 चुनाव में तमिलनाडु में अहम रोल में रहेगी।

 तिरुपरनकुंद्रम विधानसभा उपचुनाव पर नजर

तिरुपरनकुंद्रम विधानसभा उपचुनाव पर नजर

एआईएडीएमके विधायक एके बोस के निधन से सीट खाली हुई तिरुपरनकुंद्रम विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव में दिनाकरण की पार्टी के मजबूत रहने की बात कही जा रही है। दिनाकरन की भी इस सीट पर निगाह रहेगी। इस सीट पर थेवार समुदाय के मतदाता बड़ी तादाद में हैं, जिससे दिनाकरन भी थेवार हैं। इस सीट पर दिसंबर में उपचुनाव हो सकता है।

मार्च में बनाई थी नई पार्टी

मार्च में बनाई थी नई पार्टी

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक में फूट पड़ गई थी। पन्नीरसेल्वम, पलानीसामी और दिनाकरन के बीच पार्टी पर अधिकार को जोर-आजमाइश के बाद दिनाकरन को पार्टी से निकाल दिया गया। दिसके बाद उन्होंने अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+