Trump tariff on India: ट्रम्प के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के ऐलान पर मोदी सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया
Trump tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई 2025 को भारत को तगड़ा झटका दिया है। भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले उत्पादों पर 25 फससी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। निर्यात की नई दरें 1 अगस्त से बदल जाएगी। ट्रंप के इस ऐलान के बाद देश की मोदी सरकार एक बार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया है।
वहीं भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के तुरंत बाद, भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने कहा है कि वह अपने किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ कदम उठाएगी और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी रखेगी।

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह अपने किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार ने यह भी कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी, जैसा कि उसने ब्रिटेन के साथ आर्थिक और व्यापार समझौते में किया था।
भारत ने यह भी कहा कि वह विदेशी कंपनियों के लिए अपना बाजार खोलते समय घरेलू कंपनियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। इसके लिए भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते का उदाहरण दिया।
25 प्रतिशत टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर?
डोनाल्ड ट्रंप ने जो भारत पर टैरिफ नाम वाला बम भारत पर फोड़ा है, उससे भारत के कई प्रमुख निर्यात क्षेत्रों पर असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारत कई उत्पादों को अमेरिका को निर्यात करता है। अमेरिका ने भारत की जिन चीजों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है उसमें ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, स्टील, एल्युमीनियम, स्मार्टफोन, सोलर मॉड्यूल, समुद्री उत्पाद, रत्न-आभूषण और कुछ प्रसंस्कृत खाद्य और कृषि उत्पाद 25% टैरिफ की सूची में शामिल हैं।
हालांकि, फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है। विशेषज्ञों की माने तो भारत को अन्य देशों के साथ गहरे आर्थिक संबंध बनाने, नए बाजारों की तलाश करने और घरेलू स्तर पर सुधारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications