Valentine Week 2024: प्यार पाने के लिए छत से कूदी लड़की, टूटी टांग पर प्लॉस्टर बांध की शादी, देखें VIDEO
Viral Love Story on Valentine day 2024: मोहब्बत का महीना चल रहा है। आठ फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरू होगा और 14 फरवरी को प्रेमी प्रेमिका वेलेंटाइन डे मनाएंगे। इस बीच बेपनाह मोहब्बत की कई प्रेम कहानियां देखने व सुनने को मिलेगी। (वीडियो नीचे)
साल 2024 का वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले एक लव स्टोरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो हर किसी के दिल को छू लेने वाली है। यह लव स्टोरी उत्तर प्रदेश के बांदा के अमनदीप और आस्था की है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और कोर्ट मैरिज करवाने वाले वकील ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Valentine Day 2024: मोहब्बत की मिसाल है इस IAS-IPS की लव स्टोरी, वेलेंटाइन डे पर यूं मुकम्मल हुआ इश्क़
एडवोकेट संदीप वर्मा ने 13 घंटे पहले अमनदीप व आस्था का वीडियो शेयर करते हुए उनकी लव स्टोरी बताई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एडवोकेट संदीप वर्मा कहते हैं कि यूपी के बांदा से आस्था व अमनदीप हमारे पास कोर्ट मैरिज के लिए आए हैं। इनकी फैमिली शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी।

अमनदीप किसी तरह से आस्था को साथ लेकर संदीप वर्मा के पास पहुंचे। आस्था के दोनों पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ है। एडवोकेट वर्मा के अनुसार आस्था को अमनदीप के साथ आने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगानी पड़ी थी।
वीडियो में अमनदीप व आस्था अपनी लव मैरिज से खुश हैं और कहते हैं कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है। वकील ने इनको शादी के बाद आर्य समाज और कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी बनवाकर दे दिया।
भाभी को धोखा मत देना
घर से भागकर लव मैरिज करने वाले कपल अमनदीप व आस्था को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि 'भाई, धोखा मत देना भाभी को। सोचो आपके लिए ये जंप लगाकर आई है' कमेंट में किसी ने इसे सच्चे प्यार की कहानी तो किसी ने खतरनाक लव स्टोरी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications