तमिलनाडु: SBI के थे 570 करोड़ रुपए, EC ने कंफ्यूजन में रोका था

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। 16 मई को यहां वोटिंग होनी है। इससे पहले शनिवार तड़के चुनाव आयोग की टीम ने तिरुपुर जिले में तीन टैंकरों से करीब 570 करोड़ रुपए नगद बरामद किए। हालांकि बाद में छानबीन में पता चला कि यह रकम स्टेट बैंक के थे और कंफ्यूजन में चुनाव आयोग ने इन्हें रोक रखा था। जयललिता की सैलरी 1 रूपया लेकिन कमाई 66 करोड़..बात कुछ हजम नहीं हुई

Trucks with Rs. 570 crore cash stopped in Tamil Nadu

जानकारी के मुताबिक कैश कोयंबटूर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक की शाखा से विशाखापत्तनम स्थित बैंक की शाखा में हस्तांतरित किया जा रहा था। चुकि ट्रक चालकों के पास सभी जरुरी दस्तावेज नहीं थे और वो चेकिंग टीम को देखकर भागने लगे थे इसलिए उन्हें रोका गया था।

क्या था पूरा मामला

शनिवार तड़के इलेक्शन कमीशन की फ्लाइंग स्कवॉड तिरुपुर जिले के चेंगापल्ली में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से तीन टैंकर गुजरे। अफसरों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। टैंकरों के ड्राइवरों ने रुकने की बजाए इनकी रफ्तार बढ़ाकर वहां से भागने की कोशिश की। अफसरों और पुलिस टीम ने इनका पीछा किया और काफी दूर जाकर इन्हें रोकने में कामयाब हुए। पुलिस बताया कि जांच के दौरान कई बक्सों में कंटेनर के अंदर नकदी रखे होने का पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+