महाराष्ट्र: टाटा मैजिक पर चढ़ा टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, 13 की मौत
महाराष्ट्र: टाटा मैजिक पर चढ़ा अनियंत्रि ट्रक, 13 की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा में सोमवार दोपहर हुए भयंकर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। एनएच-6 पर ये हादसा उस वक्त हुआ जब नमक से लदा एक ट्रक टायर फटने के बाद बेकाबू होकर टाटा मौजिक पर जा चढ़ा। टक्कर इतनी भयंकर थी कि छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सात और मौतें अस्पताल ले जाते हुए हुईं। अब तक 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

बुलढ़ाणा के एसपी पाटिल भुजबल ने बताया कि सोमवार दोपहर हुए इस हादसे के पीछे ट्रक के टायर फटने की वजह सामने आई है। इस ट्रक में नमक भरा हुआ था। ये गुजरात के कच्छ से आ रहा था और इसे महाराष्ट्र के नागपुर जाना था लेकिन ट्रक एनएच-6 पर हादसे का शिकार हो गया।
उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तकरीबन एक घंटे तक रुकी रही। जिस बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।












Click it and Unblock the Notifications