सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, कार एक्सीडेंट मामले में FIR दर्ज
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किल बढ़ती जा रही है। सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाल ही में हुए कार हादसे मामले में कैंटर के चालक ने सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गुरुग्राम पुलिस ने सपना चौधरी की गाड़ी के एक्सीडेंट मामले में केस दर्ज कर लिया है। जिस कैंटर के साथ सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी, उसी के चालक ने सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर की देर रात सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के बाद कैंटर के चालक ने फॉर्चूनर कार के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दिल्ली के नंबर वाली ये गाड़ी सपना चौधरी के नाम है। इस एक्सीडेंट के वक्त सपना चौधरी कार में मौजूद नहीं थी। घटना के बाद उनकी गाड़ी के फोटो और वीडियोज वायरल हुए थे। सपना इस मामले में कोई एफआईआर नहीं चाहती थीं, लेकिन कैंटर चालक ने शिकायत दर्ज करवा दी है।
इस घटना को लेकर सपना चौधरी ने कहा था कि वो रिकॉर्डिंग के बाद अपनी कार से गुरुग्राम स्थित अपने घर लौटी थी, जिसके बाद उनके दो अन्य साथी एक गायक और एक लेखक उनकी गाड़ी लेकर चले गए। हादसे के बाद मशहूर हरियाणवी लेखक गायक वीर साहू भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications