क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

त्रिपुरा: लेफ्ट से 6 बार लगातार विधायक रहे खगेंद्र जमातिया का नतीजों से पहले निधन

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता खगेंद्र जमातिया का त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही निधन हो गया है। त्रिपुरा में माकपा से लगातार छह बार विधायक रहे जमातिया ने शुक्रवार (2 मार्च) को अंतिम सांस ली। जहां एक तरफ त्रिपुरा में माकपा सत्ता से बेदखल हो रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी ने अपना कद्दावर नेता खो दिया है। त्रिपुरा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर पबित्र कर ने यह जमातिया के निधन की खबर दी है।

त्रिपुरा: नतीजों से पहले CPM MLA खगेंद्र जमातिया का निधन

पार्टी के प्रवक्ता के गौतम दास के अनुसार, 64 साल के जमातिया राज्य में मत्स्य एवं सहकारिता मंत्रालय का कामकाज संभालते थे। त्रिपुरा में चुनाव 18 फरवरी को हुए थे, जिसके एक दिन बाद अचानक उनकी स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जिसके बाद उन्हें 19 फरवरी को गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दास ने कहा कि माकपा नेता को 25 फरवरी को नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एम्स) में शिफ्ट किया गया था। यहां उन्हें ब्लड कैंसर होने की बात सामने निकल कर आई थी।

चुनाव में कृष्णापुर विधानसभा क्षेत्र से माकपा की ओर से उम्मीदवार खगेंद्र जमातिया 1988 से लगातार जीतते आ रहे थे। जमातिया दो बार राज्य मंत्री पद पर रहे थे। फिलाहाल नई दिल्ली से जमातिया के पार्थिव शरीर को त्रिपुरा लाया जा चुका है। बता दें कि त्रिपुरा में शुरुआती रुझानो में बीजेपी 40 साल से अधिक सीटों पर कब्जा जमा रही है।

Comments
English summary
Tripura: Tripura Minister Khagendra Jamatia, Left Candidate for Krishnapur, Dies
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X