त्रिपुरा में 30 सितंबर से होंगे उपचुनाव, 3 अक्टूबर को मतगणना

नई दिल्ली। त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। त्रिपुरा स्टेट इलेक्शन कमिश्वर जी कामेश्वर राव ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हु कहा कि तीन ग्राम पंचायत, पंचायत समिती, जिला परिषद की 3386 सीटों पर उपचुनाव 30 सितंबर को होगा।

election commission

चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी सीटों पर मतदान के बाद मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। अधिकतर सीटों पर उपचुनाव चुने हुए प्रतिनिधियों की मृत्यु या फिर उनके इस्तीफा दे देने की वजह से हो रहा है। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 4 सितंबर को जारी किया जाएगा।

जिन 3386 सीटों पर चुनाव होना है उसमे 3207 सीटें ग्राम पंचायत की है, जबकि 161 सीटें पंचायत समिति और 18 सीटें जिला परिषद की हैं। आखिरी बार त्रिपुरा में पंचायत के चुनाव जून 2014 में हुए थे। यहां अगले वर्ष जून माह में पंचायत के चुनाव होने हैं, ऐसे में इससे पहले इस महीने इन सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+