Tripura Election: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, अगरतला से सुदीप बर्मन को टिकट

त्रिपुरा में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने अगरतला से सुदीप बर्मन को मैदान में उतारा है।

Congress

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं, जहां सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच शनिवार को कांग्रेस ने अपने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के बेटे सुदीप रॉय बर्मन का भी नाम शामिल है। पार्टी हाईकमान के फैसले के मुताबिक वो राजधानी अगरतला से मैदान में उतरेंगे।

त्रिपुरा चुनाव में कांग्रेस को सुदीप रॉय बर्मन से काफी ज्यादा उम्मीद है। उनको राजनीति अपने पिता से विरासत में मिली, जो त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वैसे तो अगरतला सीट लेफ्ट का गढ़ थी, लेकिन सुदीप ने उसको छीन लिया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो 1998 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

Recommended Video

    Assembly Election 2023: Meghalaya, Tripura, Nagaland में क्या हैं चुनावी समीकरण | वनइंडिया हिंदी

    ये है चुनावी कार्यक्रम
    चुनाव आयोग ने 21 जनवरी को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी थी। ऐसे में 30 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है, जबकि उम्मीदवार 2 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। फिर 16 फरवरी को वोटिंग करवाई जाएगी और 2 मार्च को मेघालय और नागालैंड के साथ उसके नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक 4 मार्च तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    क्या है त्रिपुरा का समीकरण?
    त्रिपुरा में अभी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। 2018 में बीजेपी ने अपनी सहयोगी IPFT के साथ मिलकर 60 में से 43 सीटें जीत ली थीं। इसमें बीजेपी को 35 और IPFT को 8 सीटें मिलीं। कांग्रेस 2018 के चुनावों में अपना खाता खोलने में असफल रही थी। उसके एकमात्र मौजूदा विधायक सुदीप रॉय बर्मन हैं। बर्मन बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे और पिछले साल उपचुनाव जीता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+