त्रिपुरा में देवी काली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, घरों में आग लगाने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग
त्रिपुरा राज्य जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने शनिवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले में देवी काली की मूर्ति को अपवित्र करने और कई घरों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आगजनी में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों को जमानत दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आगजनी के आरोप में गिरफ्तार लोगों को किस तरह जमानत मिली ये एक बड़ा सवाल है।
26 अगस्त को त्रिपुरा में देवी काली की मूर्ति को अपवित्र करने के बाद, दुर्गानगर में एक समूह ने आठ घरों और 13 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने स्वतः संज्ञान में एफआईआर दर्ज की और घटना के संबंध में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों के जवाब में, स्थानीय लोगों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की और बाद एक स्थानीय अदालत ने आरोपियो को जमानत दे दी।

मामले के लेकर त्रिपुरा जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मुफ्ती तैबुर रहमान ने कहा, "हम पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार से मिले और उन लोगों को सजा देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा , जिन्होंने देवी काली की मूर्ति को अपवित्र किया और आठ घरों में आग लगा दी, हमने उन लोगों को मुआवजा देने की भी मांग की जिनके घर जल गए।"
टिपरा मोथा के सर्वोच्च नेता प्रद्योत किशोर मानिक्य देबबर्मा ने भी मूर्ति की बेअदबी और आगजनी दोनों में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा देखी गई है। हर बार जब हमने सांप्रदायिक हिंसा देखी है, तो इसके पीछे राजनेता रहे हैं - चाहे वह बीजेपी हो, कांग्रेस हो या सीपीआईएम।"
उन्होंने कहा, "गांधाचेरा और रानीबाजार में हिंसा का उदाहरण लें, हम चाहते हैं कि जो भी काली की बेअदबी के लिए जिम्मेदार है, उसे कानून का सामना करना पड़े। जिन समूहों ने आवासीय घरों में आग लगाई, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कानून अपना काम करे।"












Click it and Unblock the Notifications